खेत जोतने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, मौके पर मचा हड़कंप

Screenshot 20260526 150422 News E 7 Live

खेत जोतने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, मौके पर मचा हड़कंप

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। खेत जोतने के लिए जा रहे एक युवक का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार आदर्श द्विवेदी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से आदर्श को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी पीयूष पांडे ने बताया कि आदर्श ट्रैक्टर को सामान्य और धीमी गति से चला रहे थे। अचानक किसी कारण से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

वहीं सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में मामला ट्रैक्टर पलटने से हुई दुर्घटना का सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button