20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20260531 WA0063 News E 7 Live

20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

एमपी : मंदसौर से बड़ी खबर

मंदसौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है,

पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है,

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में नई आबादी पुलिस थाना व साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली, इस दौरान आरोपियों के पास से करोड़ों रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद हुई, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त 2 चार पहिया वाहन (सुजुकी एस-क्रॉस और हुंडई क्रेटा) तथा 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 35.5 लाख रुपये आंकी गई है,

पकड़े गए आरोपियों में इंदौर के हेमंत वर्मा व मोना सेन तथा राजस्थान (प्रतापगढ़) के राहुल मीणा, सुभाष गुर्जर और जितेंद्र मीणा शामिल हैं,

वहीं एक आरोपी अजीज उर्फ एजाज फरार है, पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनके नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button