पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पत्थर से मारकर पति की हत्या

मध्य प्रदेश: सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल 5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डबलू की किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर कठोर वस्तु से हमला कर हत्या कर दी और शव को नदी के पुल के नीचे फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतवारा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि संदीप पटेल निवासी बांदा उत्तर प्रदेश का मृतक से उधारी के पैसे और मृतक की पत्नी से बातचीत को लेकर विवाद रहता था।

इसी विवाद के चलते संदीप पटेल ने मृतक की पत्नी कुसुम सिंह उर्फ रीना सिंह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और पत्थर से हमला कर कौशलेन्द्र सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर नदी पुल के नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पत्थर और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button