थाने के पास ऑटो चालक से लूट,रीवा में 3 बदमाशों ने पीटा, मोबाइल और 1500 रुपए छीने

थाने के पास ऑटो चालक से लूट,रीवा में 3 बदमाशों ने पीटा, मोबाइल और 1500 रुपए छीने, तलाश में जुटी पुलिस

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल की देर रात तीन बदमाशों ने थाने के बिल्कुल पास ही एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। कॉलेज चौराहे से ऑटो में बैठे तीन युवकों ने चालक का मोबाइल और 1500 रुपए नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गए। वर्तमान में पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कॉलेज चौराहे से ऑटो में सवार हुए थे 3 युवक

तिवारी होटल के पास (रीवा) रहने वाले फरियादी रब्बू सोंधिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन करता है। 19 अप्रैल की देर रात कॉलेज चौराहे के पास से उसके ऑटो में तीन युवक सवार हुए थे। इनकी पहचान निहाल श्रीवास्तव, शुभम पांडे और लाल पटेल के रूप में हुई है।

थाने के पास आते ही शुरू कर दी मारपीट

पीड़ित रब्बू सोंधिया के अनुसार, जब वह ऑटो लेकर सिविल लाइन थाने के पास पहुंचा, तभी ऑटो में बैठे तीनों आरोपियों ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और पास रखे करीब 1500 रुपए नकद लूटकर मौके से भाग निकले। हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने बेखौफ होकर इस पूरी वारदात को थाने के पास ही अंजाम दिया।

पहले भी मारपीट की धमकी दे चुके हैं आरोपी

फरियादी का कहना है कि आरोपी युवक पहले से भी उसे परेशान करते रहे हैं और कई बार मारपीट की धमकी भी दे चुके हैं। इस घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button