धान से भरे हैं गोदाम,कहां भंडारण होगा गेहूं उठ रहे सवाल?

धान से भरे हैं गोदाम,कहां भंडारण होगा गेहूं उठ रहे सवाल?
संजय सिंह मझौली
तहसील क्षेत्र मझौली/कुसमी के लिए खरीफ सीजन 2025– 26 में खरीदी गई धान को गोदाम में भंडारित किया गया है लेकिन अप्रैल महीना अंतिम चरण में है और अभी तक गोदाम से धान का उठाव नहीं हुआ है जिस कारण रबी सीजन 2026 में खरीदे गए गेहूं को कहां भंडारित किया जाएगा यह बड़ा सवाल है?
बताते चलें कि चाहे धान खरीदी हो अथवा गेहूं खरीदी उसके दो महीना पूर्व पूरी तैयारी कर ली जाती है ताकि अनाज खरीदी एवं भंडारण में कोई दिक्कत या परेशानी ना हो लेकिन इस सीजन में गेहूं खरीदी की मुख्य तैयारी गोदामीकरण पर बड़ा सवाल है क्योंकि सभी गोदामों मे धान भरी पड़ी है इस संबंध में जब गोदाम प्रभारी सजन सिंह से बात किया गया तो उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि गेहूं तो खरीदी होनी है लेकिन अभी तक सभी गोदाम धान से भरे हैं इसलिए गेहूं कहां भंडारण होगा यह अभी तय नहीं है।
मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ी चिन्ता
वहीं इस सीजन में लगातार बिगड़ते मौसम एवं बादल छाए रहने के कारण खरीदे गए गेहूं की सुरक्षा अब जिम्मेवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी और सुरक्षित भंडारण कहां किया जाएगा यह अभी तक तय नहीं है जिस कारण जिम्मेदार विभागों पर सवाल उठना स्वाभाविक है क्योंकि अभी तक धान मिलर ठेकेदार तक क्यों नहीं भेजी गई अपने आप सवाल खड़ा करता है ? समय रहते इसका निराकरण क्यों नहीं किया गया। ऐसे में कई सवाल विभाग और जिम्मेवारों के ऊपर खड़े होंते हैं ।
इनका कहना
गेहूं खरीदी होगी लेकिन भंडारण कहां होगा यह तय नहीं है। जबकि सभी गोदाम में अभी धान भंडारित है जिसका उठाव नहीं किया गया है।
सजन सिंह गोदाम प्रभारी मझौली
