जंगल की पगडंडियों पर राहत: रूंदा पंचायत ने राहगीरों के लिए शुरू किया शुद्ध पानी का प्याऊ

IMG 20260422 WA0009 News E 7 Live

संवाददाता -: अमित श्रीवास्तव कुसमी

सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूंदा पहुंचने बाले एवं रूला से चलकर कुसमी आने जाने बाले राहगीरो एवं ग्रामीणो के लिए प्याऊ जल की ।व्यवस्था पंचायत स्तर से सरपंच सचिव एवं जीआरएस के सौजन्य से प्याऊ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

बताते चलें रूदा ग्राम पंचायत के सरपंच वंश बहादुर सिंह ने जानकारी देकर बताया की उनकी ग्राम पंचायत रूदा से आने जाने बाले ग्रामीणों के पास पैदल के सिवा कोई वाहन की व्यवस्था नही है।जंगली पहाडी क्षेत्र होने के कारण लोग चलते चलते थक जाया करते हैं और पानी के लिये परेशान हो रहे थे।

गांव के कुछ लोगों के पास ही टू व्हीलर वाहन है।इन दिनों शादी विवाह के‌ कारण लोगों को कुसमी समान खरीददारी करने आना जाना पडता है गर्मी के कारण लोगों की परेशानियो को भांपते हुये सरपंच बंशवहादुर सचिव गुलाब सिहं एवं जीआरएस रजनीश द्विवेदी के द्वारा बकिया बांध के पास वन चौकी के पास प्याऊ शुद्ध जल की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई। जहां लोगों को पानी पीने की सुविधा मिलने लगी है आने जाने वाले लोग वहां रूककर पानी पीकर पहाड़ चढ़ते हैं या फिर रूदा से वापस पहाड़ को उतारकर जब लोगों को प्यास लगती है तो उन्हें यह सुविधा प्याऊ की उपलब्ध करायी गई है। ग्रामीणों ने बताया है कि सरपंच पहले से ही परोपकार के क्षेत्र में आगे थे इसलिए हम लोगों ने उन्हें सरपंच चुना था यही कारण है कि आज हम लोगों की हर समस्या पर खड़े रहते हैं।और सचिव एवं जीआरएस का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है.

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button