नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, वासुदेव गुर्जर ने जिला अध्यक्ष पद की ली शपथ

IMG 20260624 WA0076 scaled News E 7 Live

नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, वासुदेव गुर्जर ने जिला अध्यक्ष पद की ली शपथ

पिपलिया मंडी, मंदसौर। नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस पिपलिया मंडी में उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रवादी विचारों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि जी चाणक्य रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सांखला एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार चौहान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री वासुदेव गुर्जर ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि जी चाणक्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि जी चाणक्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सांखला एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार चौहान ने भी संगठन विस्तार, जनसेवा और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा मालवा प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. बालचंद्र विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मंचासीन प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि जी चाणक्य, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सांखला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. बालचंद्र विश्वकर्मा तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री वासुदेव गुर्जर शामिल रहे।

अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों को गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।

प्रसारणकर्ता : अमित कुमार श्रीवास्तव

सह मीडिया प्रभारी, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मध्य प्रदेश

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button