जंगल में जुआ महफिल पर पुलिस का धावा, 72 हजार की फड़ और पांच बाइकें जब्त, 6 जुआरी दबोचे

IMG 20260611 170139 scaled News E 7 Live

जंगल में जुआ महफिल पर पुलिस का धावा, 72 हजार की फड़ और पांच बाइकें जब्त, 6 जुआरी दबोचे

उमरिया तपस गुप्ता

जिले के पाली थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एकलव्य स्कूल के पीछे जंगल में संचालित हो रही जुआ फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 72 हजार 350 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते तथा पांच दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 2 लाख 92 हजार 350 रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार थाना पाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एकलव्य स्कूल के पीछे घने जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे, जबकि छह जुआरियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में रमेश अग्रवाल (71), यशवंत सिंह (50), विकास उर्फ़ बिक्की ठारवानी (42), प्रकाश उर्फ जिम्मी सीतपाल (36), रूपनारायण कोल (45) तथा विजय जायसवाल (50) शामिल हैं। सभी आरोपी पाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस को जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 72,350 रुपये नकद तथा ताश के 52 पत्ते मिले। वहीं मौके पर खड़ी पांच मोटरसाइकिल और स्कूटी भी जब्त की गईं। पुलिस ने समस्त मशरूका को गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा तथा नकदी को मालखाने में जमा कराया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 112 बीएनएस एवं 13(क) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चूंकि अपराध जमानती श्रेणी का है तथा इसमें सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान है, इसलिए सभी आरोपियों को मौके पर ही धारा 35(3) बीएनएस के तहत नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया।

पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके कब्जे से नकदी, ताश के पत्ते और वाहन जब्त किए गए हैं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button