नरेंद्र मोदी विचार मंच स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया गौ-पूजन, संगठन पदाधिकारियों को दिया एकजुटता का संदेश

IMG 20260625 WA0042 News E 7 Live

नरेंद्र मोदी विचार मंच स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया गौ-पूजन, संगठन पदाधिकारियों को दिया एकजुटता का संदेश

देवास। नरेंद्र मोदी विचार मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री रवि चाणक्य जी का देवास आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि चाणक्य जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मोहनलाल रायपुरिया जी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री राकेश चौहान जी, श्री स्वयं शर्मा जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने देवास स्थित माता टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात शंकरगढ़ स्थित गौशाला में पहुंचकर गौमाता का पूजन-अर्चन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि चाणक्य जी ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में देवास स्थित संगठन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच की विचारधारा, संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।

देवास आगमन पर मंच के वरिष्ठ अधिकारी श्री लोकेश विजयवर्गीय जी, श्री लक्ष्मीनारायण मारू जी, प्रदेश महासचिव श्री सचिन सोलंकी जी, संभाग अध्यक्ष श्री आशीष विश्वकर्मा जी, संभाग कोषाध्यक्ष श्री अनोखीलाल जी, संभाग सचिव श्री राहुल धनगर जी, जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र प्रजापति (राहुल) जी एवं देवास टीम के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

सह मीडिया प्रभारी

अमित कुमार श्रीवास्तव

नरेन्द्र मोदी बिचार मंच मध्य प्रदेश

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button