जिला अस्पताल को मिले दो एनेस्थीसिया चिकित्सक

IMG 20260627 WA0007 News E 7 Live

जिला अस्पताल को मिले दो एनेस्थीसिया चिकित्सक 

उप मुख्यमंत्री एवं सीधी सांसद के प्रयासों से आदेश जारी 

सीधी

जिला अस्पताल सीधी को दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग के क्षेत्रीय संचालक डॉ. जीएस परिहार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सीधी जिला अस्पताल में महज एक निश्चेतना विशेषज्ञ पदस्थ होने के कारण सीजेरियन प्रसव समय पर नहीं हो पाते एवं प्रसूताओं को रेफर करना पड़ता है। लोकसभा क्षेत्र सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा जिला अस्पताल सीधी में निश्चेतना विशेषज्ञ की ड्यूटी के लिए पत्र लिखा था। साथ ही उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मप्र शासन राजेन्द्र शुक्ला द्वारा भी तत्संबंध में निर्देशित किया गया था। उक्त कार्रवाई को अमल में लाने के लिए रीवा जिले के सिविल अस्पताल सिरमोर एवं सिविल अस्पताल त्योंथर में वर्तमान में सीजेरियन प्रशव नहीं हो रहे हैं। दोनो संस्थाएं क्रियाशील नहीं हैं। सीधी जिले में सुरक्षित प्रसव कराए जाने हेतु सिरमौर और त्योंथर में पदस्थ निश्चेतना विशेषज्ञ की ड्यूटी जन हित में जिला अस्पताल सीधी में तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लगाई जाती है।

आदेश के तहत सिविल अस्पताल सिरमौर के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह सोमवार, मंगलवार, बुधवार को जिला अस्पताल सीधी में ड्यूटी करेंगे। इसी तरह सिविल अस्पताल त्योंथर में पदस्थ डॉ. एसएन पाण्डेय गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को जिला अस्पताल सीधी में ड्यूटी करेंगे।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button