स्कूल चले हम अभियान,हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान

IMG 20260701 WA0041 News E 7 Live

स्कूल चले हम अभियान,हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान

भोपाल। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव (नरेंद्र मोदी विचार मंच) ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वह आधार है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि “हर बच्चे का सपना है पढ़ना, आगे बढ़ना और अपने भविष्य को संवारना। शिक्षा ही वह ताकत है जो जीवन को नई दिशा देती है।” इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में प्रवेश कराएं तथा उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें।

अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गांव, मोहल्ले और परिवार का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। आज का विद्यार्थी ही कल का डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, किसान, सैनिक और देश का जिम्मेदार नागरिक बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से “स्कूल चले हम” अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों से संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि आइए, शिक्षा की अलख जगाएं और हर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

संदेश: “हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का दीप हर घर जलाए।”

“बच्चों को स्कूल पहुंचाएं, आओ मिलकर भविष्य सजाएं।”

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button