अडरब्रिज निर्माण में लापरवाही से भदौरा में जलभराव,रातभर जागकर घर बचाते रहे ग्रामीण

IMG 20260703 WA0002 News E 7 Live

अडरब्रिज निर्माण में लापरवाही से भदौरा में जलभराव,रातभर जागकर घर बचाते रहे ग्रामीण

कुसमी अमित श्रीवास्तव। कुसमी तहसील के शंकरपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भदौरा गांव में अंडरब्रिज निर्माण में कथित लापरवाही के चलते बरसात का पानी घरों में घुस गया। हालात ऐसे बने कि ग्रामीण पूरी रात सो नहीं सके और घरों में भरे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरब्रिज निर्माण कार्य में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण बारिश का पानी सीधे बस्ती में भर गया। करीब एक दर्जन परिवार इस समस्या से प्रभावित हुए हैं। घरों में रखा अनाज भी भीग गया, जिससे लोगों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया। छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने पूरी रात जागकर किसी तरह समय बिताया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था की जाती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उनका कहना है कि पहले भी इस समस्या को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग को आगाह किया गया था, लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई गई।

अधूरा पहुंच मार्ग बना नई परेशानी

शंकरपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाला पहुंच मार्ग भी अब तक अधूरा पड़ा है। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर आवागमन कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को रेलवे पटरी के किनारे होकर जाना पड़ सकता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहेगी। वहीं आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस का गांव तक पहुंचना भी मुश्किल होगा और बुजुर्गों सहित अन्य ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि अंडरब्रिज निर्माण में हुई खामियों को तत्काल दूर किया जाए, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए तथा अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर लोगों को राहत दिलाई जाए।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button