टाइगर स्टेट’ में सिस्टम का ‘डेथ वारंट,मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर सड़ता रहा बाघ, सोता रहा प्रबंधन

IMG 20260422 WA0002 News E 7 Live

टाइगर स्टेट’ में सिस्टम का ‘डेथ वारंट,मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर सड़ता रहा बाघ, सोता रहा प्रबंधन!

​मध्य प्रदेश, जिसे हम बड़े गर्व से ‘टाइगर स्टेट’ कहते हैं, वहाँ से एक ऐसी खबर आई है जो वन विभाग के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR), जो अपनी ‘हाई-टेक’ निगरानी के लिए जाना जाता है, वहाँ आज मंगलवार 21 अप्रेल को एक पूर्ण वयस्क नर बाघ का शव मिला है। ​हैरानी की बात यह नहीं कि बाघ मर गया, सनसनीखेज तो यह है कि बाघ का शव 20 से 25 दिनों तक मुख्य मार्ग से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सड़ता रहा, कंकाल बन गया, लेकिन ‘मुस्तैद’ प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस कटरिया बीट में यह हादसा हुआ, वहाँ से रोज अफसरों की गाड़ियाँ गुजरती हैं, पर क्या किसी को दुर्गंध नहीं आई?

 ​पार्क के दावों की पोल तब खुली जब महुआ बीनने वाले एक ग्रामीण ने इस सड़े हुए शव को देखा। अब सवाल उठ रहे हैं—क्या यह शिकार है या आपसी संघर्ष? एसटीएफ (STF) की टीम जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या बाघ अब केवल कागजों और पर्यटन की फाइलों में सुरक्षित हैं? जब 100 मीटर की दूरी पर सिस्टम ‘अंधा’ हो जाए, तो जंगलों की गहराई में बाघों का क्या हाल होगा, आप खुद अंदाजा लगाइए।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button