मंत्री पद को लेकर सीधी विधायक ने सोशल मीडिया में दिया जवाब

IMG 20260628 WA0007 News E 7 Live

मंत्री पद को लेकर सीधी विधायक ने सोशल मीडिया में दिया जवाब

सीधी 

सीधी विधायक रीती पाठक ने सोशल मीडिया पर उनको मंत्री बनाए जाने की वायरल हो रही चर्चाओं को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट जारी कर स्पष्ट किया कि उन्हें मंत्री बनाए जाने संबंधी फैलाई जा रही खबरों का कोई आधार नहीं है।

विधायक रीती पाठक ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए, लेकिन इसका उपयोग अफवाहें फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी मनगढ़ंत और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि वो भारतीय जनता पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन के निर्देशों का पालन करना ही उनका सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान संगठन और जनता की सेवा पर केंद्रित है।

रीति पाठक ने आमजन से आग्रह किया कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारी से बचें।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button