सीधी मे ऑटो पर चढ़ गया ट्रेक्टर, जाने पूरा मामला

जनपद सिहावल क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो पर चढ़ गया तेज रफ्तार ट्रैक्टर। सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिनौती में सवारियों को लेकर जा रहे ऑटो के ऊपर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चढ़ गया और बड़ी घटना हो गई।

यह हादसा 5 जुलाई 2026 दिन रविवार की दोपहर 12:30 से एक के बीच में हुआ इस हादसे में ऑटो चालक सहित कुल 7 लोग घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल अमिलिया ले जाया गया। जानकारी के अनुसार घायलों में ममता पटेल पति जगजीवन पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी बमुरी का बायां पैर टूट गया है।

वहीं ऑटो चालक कन्हैया द्विवेदी को भी काफी चोट आई है इन दोनों लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया है। घायलों में श्यामकली पति दधिवल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लिलवार, बुट्टन कोल पति अमृतलाल कोल निवासी बमुरी, बूटी पति रामकृपाल कोल निवासी बमुरी, राजकुमारी पति राजकुमार कोल उम्र 35 वर्ष निवासी बमुरी, अनीता पति रामकुमार कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिठौली शेयर लाइव करे

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button