अमिलिया पुलिस की कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, ₹15,000 का माल जब्त

FB IMG 1783086860417 News E 7 Live

संवाददाता अनिल शर्मा

एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमिलिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन, रीवा गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज, रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी* के कुशल मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक कमला जोशी* एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के पर्यवेक्षण में थाना अमिलिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है।

दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी अमिलिया *निरी. आर.के. बैस* के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने *ग्राम खड़बड़ा* में दबिश दी।

कार्यवाही के दौरान आरोपी *पीयूष तिवारी, उम्र 33 वर्ष, पिता देवेन्द्र तिवारी, निवासी सहजी, थाना अमिलिया* के कब्जे से बिक्री हेतु रखा *1 किलो 500 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹15,000* बरामद कर जब्त किया गया।

कानूनी कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध *एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय सीधी में पेश किया गया, जहां से उसे *न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी* भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में *थाना प्रभारी अमिलिया निरी. राकेश बैस, उनि राजमणि अहिरवार, सउनि उग्रभान मिश्रा, प्रआर विक्रम सिंह, प्रआर राजेन्द्र सिंह, आर. संदीप चौबे, रघुराज सिंह, बृजेश बैस, अभिषेक चौधरी, रामचरित पाण्डेय* तथा *महिला आरक्षक संगीता बैस* की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button