कुसमी व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज गुप्ता बने अध्यक्ष।

IMG 20260704 WA0013 News E 7 Live

कुसमी व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज गुप्ता बने अध्यक्ष।

कुसमी (सीधी)। व्यापारी संघ सीधी की जिला इकाई के मार्गदर्शन में कुसमी मार्केट में व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह क्षंगहरवार एवं जिला सह सचिव आर.के. गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में कुसमी क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की सर्वसम्मति से कुसमी व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में मनोज कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, रामप्रकाश गुप्ता एवं विमल जायसवाल को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार गुप्ता को सचिव, राकेश गुप्ता को सह सचिव, विष्णु शर्मा एवं मुन्ना लाल साहू को संयुक्त सचिव तथा अमित श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने नवगठित 31 सदस्यीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारी संघ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने जिला पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ व्यापारियों के हित में कार्य करेगी। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button