तेज रफ्तार… अवैध रेत… और फिर हुआ बड़ा हादसा! आखिर कब रुकेगा मौत का यह खेल?

तेज रफ्तार… अवैध रेत… और फिर हुआ बड़ा हादसा! आखिर कब रुकेगा मौत का यह खेल?

सीधी | कुसमी जनपद पंचायत क्षेत्र, ग्राम भदौरा

शुक्रवार दोपहर भदौरा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, लेकिन बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर का अगला हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रॉली और वाहन का पिछला हिस्सा घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर नदी से रेत भरकर भदौरा रेलवे फाटक की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से उतरकर पुलिया के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रेत से भरे वाहन अक्सर तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे लोगों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मड़वास थाना पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर की पहचान, चालक की जानकारी और अवैध रेत परिवहन के सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपकी क्या राय है? क्या अवैध रेत परिवहन पर अब कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

#सीधी #Sidhi #भदौरा #कुसमी

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button