मध्य प्रदेश के सीधी जिले के दो युवक और एक बिहार का”

IMG 20260611 WA0034 News E 7 Live

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के दो युवक और एक बिहार का”

ओंकारेश्वर नहर में तीन युवक डूबे, तीनों के शव मिलेः कोठी हेलीपैड के पास हादसा, सड़क परियोजना में थे कार्यरत..

ओंकारेश्वर के कोठी हेलीपैड क्षेत्र स्थित नहर में नहाने के दौरान गुरुवार को तीन मजदूर डूब गए। इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई है। ये तीनों मजदूर ओंकारेश्वर-मोरटक्का निर्माणाधीन सड़क परियोजना में कार्यरत थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कंपनी में डंपर चालक रामचरण (53), निवासी खेरदा, खरगोन ने मांधाता थाने में सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके साथी कर्मचारी सुनील साहू, भगवानदास साहू और अनिकेत यादव 10 जून की शाम को कोठी नहर में स्नान करने गए थे।

अगले दिन जब तीनों श्रमिक कैंप में नहीं लौटे, तो सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर किनारे पहुंचने पर तीनों के कपड़े और अन्य सामान मिले, जिससे उनके डूबने की आशंका जताई गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पहले इनके मिले थे शव

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुनील साहू (20 वर्ष), निवासी सीधी, और अनिकेत यादव (लगभग 25 वर्ष), निवासी गोपालगंज, बिहार के शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद किए गए थे। बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शाम को तीसरा शव मिला

भगवानदास साहू (20 वर्ष) का सुबह अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे के करीब भगवानदास साहू का भी शव घटना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर मिल गया।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button