मार्च 2026 में LHS सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा का दिया था भरोसा, पहली ही बारिश में खुली रेलवे की लापरवाही की पोल।

मार्च 2026 में LHS सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा का दिया था भरोसा, पहली ही बारिश में खुली रेलवे की लापरवाही की पोल।

शंकरपुर से विशेष रिपोर्ट

सीधी जिले की कुसमी तहसील अंतर्गत शंकरपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग की कथित लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पहली ही तेज बारिश में कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को पूरी रात जागकर अपने घर और सामान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

ग्रामीणों का आरोप है कि पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने 9 मार्च 2026 को जारी लिखित पत्र में LHS (लो हाइट सबवे) सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया था। पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि निर्माण कार्य केवल रेलवे की भूमि पर होगा तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

लेकिन वर्तमान स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण बरसाती पानी की निकासी बाधित हो गई, जिससे पानी सीधे घरों में घुस गया। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारियों ने लिखित आश्वासन देने के बावजूद समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं कीं। अब ग्रामीण रेलवे विभाग से जवाबदेही तय करने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

सत्रुधन जायसवाल ग्रामीण

“रेलवे विभाग ने लिखित आश्वासन तो दिया, लेकिन पहली बारिश में ही सारे दावे पानी में बह गए। अब हमारे घरों में पानी भर रहा है और कोई सुनने वाला नहीं है।”

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button