10 घंटे बाद नदी से निकल गया एक शव,एक की अभी भी तलाश जारी

IMG 20260625 WA0034 News E 7 Live

सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर…

सोन नदी के केतकिन घाट पर हुए दर्दनाक हादसे में रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। करीब 10 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है।

सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र स्थित सोन नदी के केतकिन घाट पर हुए हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अमिलिया और सिहावल पुलिस की निगरानी में एसडीआरएफ के विशेष गोताखोरों और स्थानीय बचाव दल ने लगातार कई घंटों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।

नदी के गहरे पानी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद उसे कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोर नदी के अलग-अलग हिस्सों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक दूसरे युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा।

सोन नदी के केतकिन घाट पर हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। एक युवक का शव बरामद हो चुका है, जबकि दूसरे युवक की तलाश लगातार जारी है। परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button