भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनीं जगदंबा सोनी 

20260611 155635 News E 7 Live

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनीं जगदंबा सोनी 

सीधी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मध्यप्रदेश की अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने प्रदेश के नवीन 21 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है, जिसमें सीधी जिले की संघर्षशील एवं पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता रही श्रीमती जगदंबा सोनी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि श्रीमती जगदंबा सोनी वर्तमान में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज की प्रदेश अध्यक्ष है, इसके साथ साथ वह वैश्य महासम्मेलन सीधी जिला अध्यक्ष महिला ईकाई के दायित्व का भी निर्वहन कर रही हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा से जगदम्बा सोनी का परिवार जनसंघ के जमाने से जुड़ा है, इनके ससुर स्व. राम निवास सोनी जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी सीधी के सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button