मझौली में पांच दिवसीय प्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

FB IMG 1781360721577 News E 7 Live

संवाददाता अभिनय शुक्ला

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार विकासखंड मझौली के शासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों, व्याख्याताओं, उच्च माध्यमिक शिक्षकों, शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों तथा गैर-शिक्षकीय लोकसेवकों के लिए पांच दिवसीय प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी सीधी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मझौली के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण 8 जून से 12 जून 2026 तक सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों में सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करना, शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाना तथा विद्यालयों में बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, नवाचार आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार, विद्यालय प्रबंधन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

विकासखंड के सभी संबंधित शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय लोकसेवकों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों और नवाचारों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू कर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button