अवैध रेत परिवहन करते हाइवा जब्त, चालक पर मामला दर्ज

IMG 20260612 WA0035 scaled News E 7 Live

अवैध रेत परिवहन करते हाइवा जब्त, चालक पर मामला दर्ज

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुम्माडोल में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक हाइवा बिना नंबर के वाहन जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोपद नदी के गुड़ुवाधार क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है।

बिना देरी करते हुते थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी टीम भेजा मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हाइवा को रोककर जांच की, जहां चालक मानेन्द्र प्रसाद यादव (26 वर्ष), निवासी बारी थाना सेमरिया, रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने गोपद नदी से रेत लोड कर विक्रय हेतु ले जाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये मूल्य की हाइवा तथा 20 हजार रुपये मूल्य की रेत सहित कुल 35.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 77/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिहं ,आरक्षक दिनकर द्विवेदी,अजय विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button