सोन घड़ियाल अभयारण्य में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवा

IMG 20260613 WA0004 News E 7 Live

सोन घड़ियाल अभयारण्य में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सीधी। सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग का अभियान लगातार जारी है। शनिवार 13 जून 2026 को वन विभाग ने दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी राजेश कन्ना टी. के निर्देशन तथा अधीक्षक सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी मनीराम धुर्वे, मुकेश अलावा, कैलाश उइके एवं वन कर्मचारियों और सुरक्षा श्रमिकों की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

वन विभाग की टीम ने रामपुर नैकिन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट कुबरी के सोन नदी स्थित सुखाड़ पुल के पास सुबह लगभग 11 बजे छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए आयशर कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।

मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 39(D) एवं 51 तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 2, 41 एवं 52 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 523/09, दिनांक 13 जून 2026 दर्ज किया गया है। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से रामपुर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

वन विभाग ने कहा है कि अभयारण्य क्षेत्र में अवैध खनन, रेत उत्खनन एवं वन्यजीव संरक्षण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button