शादी से लौट रहे थे कार सवार हुई मौत,गाड़ी को काटकर निकाला बाहर

कटनी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुसी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

शादी समारोह से लौट रहे थे उत्तर प्रदेश; चाका बायपास ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे

कटनी /चाका बायपास ओवरब्रिज के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोरखपुर लौट रहे थे सभी युवक

मिली जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक (UP 70 EH 2790) में सवार पांचों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और वहां से वापस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लौट रहे थे। इसी दौरान चाका बायपास ओवरब्रिज के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी।

कटर से काटकर निकाला गया शव

हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में प्रयागराज निवासी विवेक राजपूत (40 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, हादसे में गोरखपुर निवासी प्रीतम शुक्ला, कुंडा (प्रतापगढ़) निवासी अमित सिंह (33 वर्ष) और सूर्यश सेंगर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर के बाद एक युवक कार के मलबे में बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button